AKक्षर FOUNDATION

होम पेज

AKक्षर फाउंडेशन, कानपुर में स्थित 11 वर्षो से समाज को समर्पित और पंजीकृत NGO है, जो समाज के वंचित और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के जीवन में शिक्षा, स्वास्थ्य और उम्मीद का उजियारा फैलाने का काम करता है

हमारे बारे में

1. ​हमारा विश्वास :हमारा दृढ़ विश्वास है कि हर व्यक्ति का बुनियादी अधिकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उत्तम स्वास्थ्य है, और कोई भी व्यक्ति और बच्चा संसाधनों की कमी के कारण अपने बचपन और सपनों से समझौता न करे

2. पंजीकरण विवरण : संस्था अधिनियम संख्या 21, 1860 के अधीन पंजीकृत है।
​पंजीकरण संख्या: KAP/10884/2021-2022

हमारे सामाजिक और राहत कार्य

1. कोविड-19 राहत एवं ऑक्सीजन आपूर्ति
कोरोना महामारी के दौरान जरूरतमंद मरीजों के घरों तक ऑक्सीजन सिलेंडर पहुँचाने और रिफिलिंग कराने का कार्य किया गया। ऑक्सीजन की किल्लत दूर करने के लिए अधिकारियों का ध्यान आकर्षित करने हेतु सोशल मीडिया पर अभियान चलाया गया तथा प्रशासन से जवाबदेही की मांग करने के लिए सीएमओ कार्यालय के बाहर धरना दिया गया।

2. निःशुल्क स्वास्थ्य एवं टीकाकरण शिविर
संस्था द्वारा विभिन्न डॉक्टरों और अन्य एनजीओ के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित किए गए, जिनमें सैकड़ों मरीजों की जाँच और उपचार किया गया। इसके अलावा, लोगों को महामारी से बचाने और जागरूक करने के लिए कोविड टीकाकरण शिविर भी आयोजित किए गए।

3. वंचित बच्चों के साथ त्योहार मनाना
आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित वर्ग के बच्चों के साथ होली जैसे त्योहार मनाए जाते हैं। संस्था द्वारा बच्चों को पिचकारी, गुलाल और खाद्य सामग्री वितरित कर उन्हें समाज की खुशियों से जोड़ने का प्रयास किया जाता है।

Oplus_131072

हमारी प्रमुख सेवाएं

शिक्षा

वंचित एवं जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा में सहयोग

शिक्षा के प्रति जागरूकता

बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रयास

स्वास्थ्य

निशुल्क स्वास्थ्य शिविर,

स्वास्थ्य जागरूकता अभियान।

जरूरतमंदों को चिकित्सा सहायता से जोड़ना

समाज सेवा

वंचित एवं असहाय लोगों की सहायता

जरूरतमंद परिवारों तक सहयोग पहुँचाना

सामाजिक जागरूकता अभियान

महिला एवं बाल विकास

महिलाओं को जागरूक और सशक्त बनाना

बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए हमारा प्रयास

संपर्क करें

कार्यालय : 27/बी., विमानपुरी, सनिगवां रोड, कानपुर नगर, उ०प्र० 208021

मोबाइल : 9140212088

ईमेल : AKSHARNGO4ALL@admin